शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील और सिप्ला खरीदें, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (12 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टाटा स्टील (Tata Steel Ltd) और सिप्ला (Cipla Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि  भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Bharat Petroleum Corporation Ltd) के स्‍टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज टाटा स्टील का स्टॉक 114-115 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 118 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 113 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 115 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन का स्टॉक 395-398 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 384 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 401 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 391 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज सिप्ला का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1018-1025 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1048 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1012 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1028 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 12 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख