शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक खरीदें, हीरोमोटो कॉर्प बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (26 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कोल इंडिया (Coal India Ltd) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि हीरोमोटो कॉर्प (Hero MotoCorp Ltd) के स्‍टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज कोल इंडिया का स्टॉक 228-229 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 235 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 226 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 230 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज कोटक महिंद्रा बैंक का स्टॉक 1857-1867 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1913 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1843 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1876 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज हीरोमोटो कॉर्प का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 3156-3172 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 3077 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3211 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3140 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 26 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख