शेयर मंथन में खोजें

एल्केम लैबोरेट्रीज और एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज खरीदें, इंडियन होटल्स कंपनी बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (06 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एल्केम लैबोरेट्रीज (Alkem Laboratories Ltd) और एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एल्केम लैबोरेट्रीज का स्टॉक 3591-3619 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 3709 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3569 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3646 रुपये था।

आज इंडियन होटल्स कंपनी के स्टॉक को 426-429 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 416 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 434 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 422 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 821-828 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 848 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 816 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 834 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 06 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख