शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और बजाज ऑटो बेचें, भारतीय स्टेट बैंक खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (07 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries Ltd) और बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का स्टॉक 482-485 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 471 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 491 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 478 रुपये था।

आज बजाज ऑटो के स्टॉक को 4719-4754 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 4611 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4808 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4684 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 562-566 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 580 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 558 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 571 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 07 सितंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी