शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील बेचें, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (09 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टाटा स्टील (Tata Steel Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever Ltd) और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज टाटा स्टील का स्टॉक 127-128 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 124 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 129 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 126 रुपये था।

आज हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 2462-2481 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 2543 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2447 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2499 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के स्टॉक को 194-196 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 200 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 193 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 197 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 09 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख