शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और एलटीआईमाइंडट्री खरीदें, लार्सन ऐंड टूब्रो बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (11 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company Ltd) और एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि लार्सन ऐंड टूब्रो (Larsen and Toubro Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का स्टॉक 612-617 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 632 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 608 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 621 रुपये था।

आज लार्सन ऐंड टूब्रो का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 3099-3122 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 3028 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3157 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3076 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एलटीआईमाइंडट्री के स्टॉक को 5187-5227 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 5358 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 5155 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 5266 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 11 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख