शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक और ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स खरीदें, बजाज ऑटो बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (16 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Ltd) और ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज कोटक महिंद्रा बैंक का स्टॉक 1736-1749 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1793 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1725 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1762 रुपये था।

आज बजाज ऑटो के स्टॉक को 5090-5128 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 4974 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 5186 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 5052 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 786-792 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 812 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 781 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 798 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख