शेयर मंथन में खोजें

मुथूट फाइनेंस और टाटा पावर कंपनी खरीदें, कोलगेट पालमोलिव इंडिया बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (17 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance Ltd) और टाटा पावर कंपनी (Tata Power Company Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि कोलगेट पालमोलिव इंडिया (Colgate-Palmolive (India) Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज मुथूट फाइनेंस का स्टॉक 1226-1236 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1267 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1219 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1245 रुपये था।

आज टाटा पावर कंपनी का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 251-253 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 259 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 249 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 255 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने कोलगेट पालमोलिव इंडिया के स्टॉक को 2090-2105 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2042 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2129 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2074 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 17 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख