शेयर मंथन में खोजें

ऐल्केम लैबोरेट्रीज और बर्जर पेंट्स इंडिया खरीदें, एबीबी इंडिया बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (18 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ऐल्केम लैबोरेट्रीज (Alkem Laboratories Ltd) और बर्जर पेंट्स इंडिया (Berger Paints India Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि एबीबी इंडिया (ABB India Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ऐल्केम लैबोरेट्रीज का स्टॉक 3566-3593 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 3683 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3544 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3620 रुपये था।

आज बर्जर पेंट्स इंडिया का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 565-570 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 584 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 562 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 574 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एबीबी इंडिया के स्टॉक को 4316-4348 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 4217 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4397 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4284 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 18 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख