शेयर मंथन में खोजें

पीरामल एंटरप्राइजेज और डेल्टा कॉर्प खरीदें, जे के सीमेंट बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (15 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में पीरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises Ltd) और डेल्टा कॉर्प (Delta Corp Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबिक जे के सीमेंट (J. K. Cement Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने पीरामल एंटरप्राइजेज का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 870-877 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 899 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 865 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 883 रुपये था। 

आज डेल्टा कॉर्प का स्टॉक 137-138 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 141 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 136 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 139 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने जे के सीमेंट के स्टॉक को 4222-4253 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 4126 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4301 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4191 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 15 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख