शेयर मंथन में खोजें

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और यूपीएल खरीदें, कोलगेट पालमोलिव इंडिया बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (04 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank Ltd) और यूपीएल (UPL Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि कोलगेट पालमोलिव इंडिया (Colgate-Palmolive (India) Ltd) के स्‍टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 569-574 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 588 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 566 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 578 रुपये था। 

आज यूपीएल का स्टॉक 469-472 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 484 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 466 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 476 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने कोलगेट पालमोलिव इंडिया के स्टॉक को 2543-2562 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2485 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2561 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2524 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 04 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी