शेयर मंथन में खोजें

ग्रासिम इंडस्ट्रीज और बजाज ऑटो बेचें, हिंदुस्तान यूनिलीवर खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (16 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries Ltd) और बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 2254-2271 के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 2203 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2297 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2237 रुपये था। 

आज बजाज ऑटो का स्टॉक 9065-9132 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 8858 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 9235 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 8997 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के स्टॉक को 2161-2178 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2232 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2148 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2194 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख