शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, लार्सन ऐंड टूब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज बेचें, बर्जर पेंट्स खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (22 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (SBI Life Insurance Company Ltd) और लार्सन ऐंड टूब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services Ltd) का स्‍टॉक बेचने, जबकि बर्जर पेंट्स इंडिया (Indian Oil Berger Paints India Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 1660-1672 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 1622 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1691 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1648 रुपये था। 

आज लार्सन ऐंड टूब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज का स्टॉक 4917-4953 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 4805 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 5009 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4880 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने बर्जर पेंट्स इंडिया के स्टॉक को 516-520 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 533 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 513 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 524 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 22 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख