शेयर मंथन में खोजें

क्या दो साल की सुस्ती के बाद शेयर बाजार में लौटेगी तेजी?

पिछले दो वर्षों से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और सीमित रिटर्न ने म्यूचुअल फंड निवेशकों की परीक्षा ली है।

खासकर उन निवेशकों के लिए यह दौर चुनौतीपूर्ण रहा है, जिन्होंने पिछले दो-तीन वर्षों में एसआईपी के जरिए निवेश शुरू किया था। हालांकि, इस दौरान निवेशकों ने धैर्य बनाए रखा है और एसआईपी का आंकड़ा लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। माय वेल्थ ग्रोथ के को-फाउंडर हर्षद चेतनवाला का मानना है कि निवेशकों का यह रवैया सकारात्मक संकेत है। इससे पता चलता है कि भारतीय निवेशक अब बाजार को लंबी अवधि के नजरिए से समझने लगे हैं।

माई वेल्थ ग्रोथ के सह-संस्थापक हर्षद चेतनवाला का कहना है कि भारत की आर्थिक बुनियाद अभी भी मजबूत है। टैक्स कलेक्शन और अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़े सकारात्मक तस्वीर पेश कर रहे हैं। बाजार की मौजूदा चुनौतियों की बड़ी वजह घरेलू अर्थव्यवस्था के बजाय भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां हैं। इसके अलावा महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसले भी बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। यदि अमेरिका में महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाई जाती हैं, तो भारत में विदेशी निवेश का प्रवाह प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में बाजार ने गिरावट और रिकवरी दोनों दौर देखे हैं। ऐसे में मौजूदा उतार-चढ़ाव को बाजार की स्थायी स्थिति मानना सही नहीं होगा। उनका मानना है कि जैसे-जैसे वैश्विक परिस्थितियों में सुधार होगा, बाजार में दोबारा रिटर्न जनरेट करने की क्षमता दिखाई दे सकती है। निवेशकों को इस दौरान जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय अपने निवेश की अवधि और वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान देना चाहिए।


(शेयर मंथन, 09 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी