शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने शुरू की एचडीएफसी फ्लेक्स व्यवस्थित निवेश योजना

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने ओपन एंडेड इक्विटी और संतुलित फंड की विकास विकल्प (Growth Option) योजना के तहत निवेश के लिए एचडीएफसी फ्लेक्स व्यवस्थित निवेश योजना (HDFC Flex systematic investment plan) की शुरुआत की है।

इस योजना में निवेशक पूर्व निर्धारित अंतराल पर निवेश कर सकते हैं। इसमें पहली किस्त राशि निवेशकों द्वारा तय की जायेगी, जबकि अगली किस्त राशि निवेश मूल्य से जुड़े सूत्र द्वारा निर्धारित की जायेगी।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की इस नयी योजना में मासिक आधार पर न्यूनतम 500 रुपये और तिमाही आधार पर कम से कम 1,500 रुपये का निवेश करना होगा, जबकि इसके बाद 100 रुपये के गुणा में निवेश राशि बढ़ायी जा सकती है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी