शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ईकेन लेपर्ड (EKEN Leopard) टैबलेट लांच

हांगकांग (HongKong) की इलेक्ट्रोनिक उत्पादक कंपनी ईकेन इलेक्ट्रोनिक्स (EKEN Electronics) ने भारतीय बाजार में नया टैबलेट उतारा है।
ईकेन लेपर्ड (EKEN Leopard) नाम से यह टैबलेट एंड्रॉयड पर चलता है जिसे प्री-लॉडिड गूगल प्ले स्टोर के साथ पेश किया गया है। बाजार में ईकेन लेपर्ड के 7 इंच, 8 इंच और 9.7 इंच में 3जी और जीपीएस मॉडल पेश किये गये हैं। इन सभी मॉडल में 8जीबी की इंटर्नल मेमोरी स्टोरेज मौजूद है। 
इसमें 1080पी एचडी वीडियो प्ले की क्षमता है जबकि वाई-फाई और 3जी डॉगल की मदद से डाटा सपोर्ट की भी सुविधा दी गयी है। ईकेन टैबलेट एसडी कार्ड स्लोट की मदद से 32जीबी की अतिरिक्त मेमोरी को भी सपोर्ट करता है। इसका वजन सिर्फ 230 ग्राम है। वीडियो कॉलिंग के लिए 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। 
इस टैबलेट की शुरुआती कीमत 6,900 रुपये रखी गयी है। वहीं इसकी अधिकतम कीमत 11,999 रुपये है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी