शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मरकरी (Mercury) का सस्ता टैबलेट लांच

कंप्यूटर निर्माता कंपनी कोबियन (Kobian) ने भारत में बेहद किफायती कीमत में नया टैबलेट पेश किया है।

एमटैब7 (MTAB7) नाम का यह टैबलेट 4.0 एंड्रॉयड पर आधारित है। इस टैबलेट में 800 X 480 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 7 इंच की कैपेसिटिव लाइट टचस्क्रीन है और यह 1.2 गीगाहर्टज के कॉर्टेक्स ए8 प्रोसेसर और 512 एमबी रैम से लैस है। इसमें 4जीबी की मेमोरी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

इसमें वाई-फाई, 3जी डॉन्गल सपोर्ट और एचडीएमआई पोर्ट की सुविधा भी है साथ में इसमें 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इस टैबलेट का वजन 300 ग्राम है और तेज आवाज के लिए बड़ा बिल्ट इन स्पीकर भी मौजूद है। टैबलेट में 2300 एमएएच की बैटरी है। बाजार में यह मात्र 6,500 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।  (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2012)

 

 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी