शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआईपी (IIP) फिसल कर चार साल के निचले स्तर पर

मुख्यतः मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट की वजह से जून में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index Of Industrial Production) या आईआईपी (IIP) बढ़ने की दर नकारात्मक हो गयी है। जून 2017 में यह (-)0.1% रही है, जो पिछले चार सालों में इसका सबसे निचला स्तर है। मई 2017 में आईआईपी 2.8% रही थी।

दरअसल मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में जून में 0.4% की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि मई में इसमें 2.6% की तेजी देखी गयी थी। हालाँकि जून 2017 में खनन (माइनिंग) क्षेत्र में 0.4% और बिजली क्षेत्र में 2.1% की तेजी दर्ज की गयी है।

लेकिन जून में कैपिटल गुड्स श्रेणी में 6.8% की कमजोरी देखी गयी, जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.1% की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी