शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

औद्योगिक क्षेत्र में सुधार जारी, अगस्त में 4.3% की दर से बढ़ी आईआईपी

औद्योगिक उत्पादन पटरी पर लौटता दिख रहा है।

मुख्यतः खनन और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में तेजी के कारण अगस्त 2017 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index Of Industrial Production) या आईआईपी (IIP) के बढ़ने की दर 4.3% रही है, जो नौ महीनों का उच्चतम स्तर है। इससे पहले जुलाई 2017 में यह 0.9% रही थी। जून 2017 में यह 48 महीनों के निम्नतम स्तर (-)0.1% पर रहा था।
अगस्त 2017 में खनन क्षेत्र की वृद्धि दर 9.4% रही है। पिछले महीने में यह क्षेत्र 4.8% की दर से बढ़ा था। महीने-दर-महीने के आधार पर बिजली उत्पादन बढ़ने की दर 6.5% से बढ़ कर 8.3% हो गयी है। अगस्त 2017 में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की ग्रोथ पिछले महीने के 0.1% से बढ़ कर 3.1% रही है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी