शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मार्च में पाँच महीनों के निचले स्तर पर पहुँची भारतीय औद्योगिक विकास दर

मार्च 2018 में देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में 4.4% की बढ़त हुई, जो कि इससे पिछले पाँच महीनों में वृद्धि का सबसे निचला स्तर है।

जानकार पूँजीगत सामान और विनिर्माण उत्पादन मे गिरावट के साथ ही खनन गतिविधियों में आयी कमजोरी को इसका कारण मान रहे हैं। शुक्रवार को केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आँकड़ों के मुताबिक आईआईपी आधारित औद्योगिक वृद्धि दर 2017-18 में 4.3% रही। सीएसओ के आँकड़ों के अनुसार मार्च 2017 में भी आईआईपी वृद्धि दर 4.4% रही थी। इससे पहले अक्टूबर 2017 में वृद्धि दर सबसे कम 1.8% रही थी। इस सूचकांक में तीन-चौथाई हिस्से वाले विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर मार्च में 4.4% ही रही, जो पिछले साल समान महीने में 3.3% रही थी। मगर फरवरी 2018 में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 8.7% रही थी। (शेयर मंथन, 12 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी