शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआईपी (IIP) बढ़ कर पाँच महीने के ऊपरी स्तर पर

जून 2018 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index Of Industrial Production) या आईआईपी (IIP) बढ़ने की दर 7% हो गयी, जो पिछले पाँच महीनों में सर्वाधिक है।

मई 2018 में आईआईपी 3.93% रही थी। गौरतलब है कि विनिर्माण, बिजली, बुनियादी ढाँचा (Infrastructure), और पूँजीगत तथा उपभोक्ता वस्तु सभी क्षेत्रों में वृद्धि दर्ज की गयी है, जिससे आईआईपी को सहारा मिला।
मई में 3.66% के मुकाबले विनिर्माण क्षेत्र में जून में 6.9% की तेजी दर्ज की गयी। वहीं मौलिक वस्तु क्षेत्र में 5.74% के मुकाबले 9.28%, पूँजीगत वस्तुओं में 6.92% के मुकाबले 9.62% और बुनियादी ढाँचा क्षेत्र में 7.42% की तुलना में 8.53% की वृद्धि रही। इसके अलावा मासिक आधार पर ही खनन में 5.7% के मुकाबले 6.6%, विद्युत में 4.2% के मुकाबले 8.5%, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 4.3% से बढ़ कर 13.1% और मध्यवर्ती वस्तुओं में 0.9% की तुलना में 2.4% की तेजी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी