शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में गिरावट, नेचुरल गैस में तेजी के संकेत - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।

अमेरिका द्वारा तेल उत्पादन में कटौती नही करने के लिये ओपेक पर दबाव के कारण आज तेल की  कीमतों में लगभग 1% की गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर से नीचे फिसल गयी हैं, जबकि डब्ल्यूटीआई तेल की कीमतें 60 डॉलर से नीचे लुढ़क गयी हैं। अमेरिकी डॉलर के 16 महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने से भी तेल बाजार में बिकवाली को बढ़ावा मिला। इसके पहले सऊदी अरब ने ओपेक से कहा था कि अगले वर्ष में आपूर्ति की अधिकता से बचने के लिए तेल उत्पादन में अक्टूबर के स्तर से 1 मिलियन बैरल प्रति दिन की कटौती करने की जरूरत है। कच्चे तेल की कीमतों को 4,340 रुपये के पार सहारा और 4,420 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है और कीमतें 270-282 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिका में अनुमान से अधिक ठंड के बाद हीटिंग के लिये गैस की माँग में बढ़ोतरी की संभावना के कारण कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में 2% से अधिक की उछाल दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी