शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

26 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुँची म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग की औसत एयूएम

जुलाई में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग की औसत प्रबंधन अधीन संपदा (एयूएम) या एएयूएम में बढ़ कर 26 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुँच गयी है।

एम्फी (AMFI) के आँकड़ों के मुताबिक पिछले महीने म्यूचुअल फंड एएयूएम 25.81 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गयी। हालाँकि मासिक एयूएम 24.53 लाख करोड़ रुपये की रही। इससे पहले मई में एयूएम भी 26 लाख करोड़ रुपये के करीब (25.93 लाख करोड़ रुपये) पहुँच गयी थी।
एएयूएम पूरे महीने की औसत संपत्ति है, जिसकी महीने के सभी कार्य दिवसों में फैक्टरिंग द्वारा गणना की जाती है। जबकि एयूएम महीने की आखिरी कार्यदिवस पर उद्योग की संपत्ति है।
एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना) के जरिये जून में 8,122.13 करोड़ रुपये के मुकाबले जुलाई में 2.48% अधिक 8,324.28 करोड़ रुपये की पूँजी आयी, जो पिछले साल जुलाई में एसआईपी के जरिये आये 7,553.84 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.19% अधिक रही।
पिछले महीने निश्चित आय फंडों में 61,845 करोड़ रुपये, लिक्विड फंडों में 45,441 करोड़ रुपये, बैलेंस्ड हाइब्रिड फंडों में 764 करोड़ रुपये, मुद्रा बाजार फंडों में 5,063 करोड़ रुपये, बैंकिंग और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम फंडों में 5,914 करोड़ रुपये और कॉर्पोरेट फंडों में 2,573 करोड़ रुपये का निवेश आया। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी