शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सैमसंग (Samsung) : गैलेक्सी नोट 4 (Galaxy Note 4) स्मार्टफोन, गियर एस स्मार्टवॉच (Gear S Smartwatch) भारत में पेश

सैमसंग (Samsung) ने भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप उत्पाद उतारे हैं।

कंपनी ने अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 4 (Galaxy Note 4) और गियर एस स्मार्टवॉच (Gear S Smartwatch) को बाजार में पेश किया है। गैलेक्सी नोट 4 की शुरुआती कीमत 58,300 रुपये रखी गयी है, जबकि गियर एस स्मार्टवॉच की कीमत 29,000 रुपये रखी गयी है। ये उत्पाद शुक्रवार 17 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेंगे।

गैलेक्सी नोट 4 में क्रोनिंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 5.7 इंच की क्वैड एचडी सुपर अमोल्ड स्क्रीन लगी है। यह एंड्रॉयड 4.4 किकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 1.9 गीगाहर्ट्ज ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 एमपी रियर कैमरा, 3.7 एमपी फ्रंट कैमरा और 32 जीबी की इंटर्नल मेमोरी लगी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन के साथ एस पेन की सुविधा भी दी गयी है। 

इस स्मार्टफोन का वजन 176 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.5 एमएम है। भारत में यह स्मार्टफोन हिंदी समेत पंजाबी, बंगाली, गुजराती, उर्दू, तमिल, तेलूगु, मलयालम, कन्नड़, मराठी, उड़िया और असमिया समेत 14 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

वहीं, गियर एस स्मार्टवॉच में 2 इंच की सुपर अमोल्ड टचस्क्रीन लगी है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 512 एमबी रैम, 2जी/3जी सुविधा और 4 जीबी की इंटर्नल मेमोरी लगी है। स्मार्टवॉच में एक्सेलेरोमीटर, गायरोस्कोप, कम्पास, एचआरएम, यूवी, बैरोमीटर की सुविधा दी गयी है। इसके साथ ही यह धूल और जल प्रतिरोधक (डस्ट ऐंड वाटरप्रूफ) भी है।

(शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी