शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फिगो ने इकोस्पोर्ट का नया मॉडल बाजार में किया पेश

कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने अपनी कार इकोस्पोर्ट का नया मॉडल बाजार में पेश कर दिया है।

आने वाले त्यौहारी सीजन को देखने हुए कंपनी ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी का नया मॉडल बाजार में उतारा है। कंपनी ने नयी इकोस्पोर्ट की कीमत 6.79 लाख रुपये से लेकर 10.44 लाख रुपये के बीच रखी है। नयी इकोस्पोर्ट में तीन इंजन विकल्प दिये गये हैं। यह कार 1.5 लीटर के इंजन के साथ 6.79 लाख रुपये से लेकर 9.93 लाख रुपये की कीमत में उतारी गयी है। वहीं कंपनी ने 1 लीटर इकोबूस्ट पेट्रोल इंजन में भी इस कार को उतारा है जिसकी कीमत 8.53 लाख रुपये से लेकर 9.89 लाख रुपये रखी है।
कंपनी ने इस कार में तीसरे इंजन विकल्प के तौर पर 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया है जिसकी कीमत 7.98 लाख रुपये से 10.44 लाख रुपये रखी गयी है।
इससे पहले फोर्ड इसी साल फिगो और फिगो एस्पायर भी बाजार में उतार चुकी है।

(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी