शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) ने किया एमएसटीसी (MSTC) के साथ करार का विस्तार

कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) ने सरकारी ई-कॉमर्स कंपनी एमएसटीसी (MSTC) के साथ किये गये एक करार को पाँच सालों के बढ़ा दिया है।

कोल इंडिया ने स्क्रैप / रिजेक्टेड / अप्रचलित / अप्रचलित सामग्री / बेकार मशीनरी, वाहन, अधिशेष भंडार / पुर्जों / ई-कचरे के निपटान के लिए एमसीटीसी के साथ किये गये विक्रय एजेंसी समझौते (एसएए) का विस्तार किया है।
साथ ही कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स (South Eastern Coalfields) ने एमएसटीसी के साथ बिलकुल इसी प्रकार के एसएए को दो सालों के लिए आगे बढ़ाया है।
एमएसटीसी ने एक और समझौते की घोषणा की है। कंपनी ने ई-प्रबंधन या सरकारी खरीद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य और नागरिक सेवा विभाग साथ करार किया है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र ही चीनी की खरीदारी की जायेगी।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बाजार में गिरावट के बावजूद बीएसई में एमएसटीसी का शेयर 0.20 रुपये या 0.23% की मामूली वृद्धि के साथ 86.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 610.02 करोड़ रुपये है। वहीं कोल इंडिया के शेयर में 2% से अधिक की कमजोरी आयी। कोल इंडिया का शेयर 5.90 रुपये या 2.27% की गिरावट के साथ 254.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कोल इंडिया के शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 299.60 रुपये और निचला स्तर 212.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी