शेयर मंथन में खोजें

स्माल कैप और मिडकैप स्टॉक्स में आगे क्या करें निवेशक

Expert Sandeep Jain: पिछले दिनों निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ा करेक्शन आया। इस दौरान अच्छे और वाजिब मूल्यांकन वाले स्टॉक में 30-40% तक टूट गये। मार्च के महीने अग्रिम कर की वजह से थोड़ी उठा-पटक रहती है।

इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक में नियामक की चेतावनी का भी असर रहा। लेकिन अब मुझे लगता है कि मिडकैप और स्मॉलकैप में पैसा लगाना शुरू किया जा सकता है। मगर स्टॉक के चुनाव में सतर्कता बरतें और छोटे-छोटे टुकड़ों में खरीदारी करें।

(शेयर मंथन, 28 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष