शेयर मंथन में खोजें

सुजुकी (Suzuki) : 150सीसी गिक्सर (Gixxer) मोटरसाइकिल बाजार में उतारी

वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल (Suzuki Motorcycle) ने नयी मोटरसाइकिल बाजार में पेश की है।

कंपनी ने अपनी प्रीमियम 150सीसी मोटरसाइकिल गिक्सर (Gixxer) को बाजार में उतारा है। इस मोटरसाइकिल को मुख्य रूप से युवाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। इसमें 150सीसी, सिंगल सिलेंडर और 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ एयर-कूल्ड इंजन लगा है। यह बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की पल्सर (Pulsar), टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की अपाचे (Apace) और यामाहा (Yamaha) की एफजेड (FZ) को कड़ी टक्कर देगी। 

कंपनी ने अगले छह महीनों में 50,000 मोटरसाइकिलें बेचने का लक्ष्य रखा है। इसकी शुरुआती कीमत 72,199 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख