शेयर मंथन में खोजें

इन्वेस्को म्यूचुअल फंड (Invesco Mutual Fund) ने किया लिक्विड फंड के प्रबंधकों में बदलाव

इन्वेस्को म्यूचुअल फंड (Invesco Mutual Fund) ने अपने इन्वेस्को इंडिया लिक्विड फंड (Invesco India Liquid Fund) के प्रबंधन में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया है।

इन्वेस्को इंडिया लिक्विड फंड का सह-प्रबंधन अब कृष्ण चीमलपती (Krishna Cheemalapati) और अभिषेक बांदिवडेकर (Abhishek Bandiwdekar) करेंगे। अब तक इस योजना का प्रबंधन चीमलपती के साथ मिल कर नितीश सिकंद (Nitish Sikand) ने किया है। इस योजना की बाकी विशेषताओं में कोई बदलाव नहीं होगा।
17 नवंबर 2006 को शुरू हुए इन्वेस्को इंडिया लिक्विड फंड का बेंचमार्क सूचकांक क्रिसिल लिक्विड है। इसने शुरुआत से अब तक 7.92% का रिटर्न दिया है, जिससे इसकी रिटर्न ग्रेड औसत से अधिक (Above Average) है। इस फंड में न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर 1,000 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकता है। इसमें निकासी शुल्क शून्य है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!