शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल-जून में एसएमई कंपनियों ने आईपीओ (IPO) के जरिये जुटाये 825 करोड़ रुपये

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान 47 लघु और मध्यम उद्यमों (एसएमई) ने आईपीओ (IPO) के जरिये 825 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 24 कंपनियों ने आईपीओ के माध्यम से 310 करोड़ रुपये जुटाये थे। एसएमई कंपनियों द्वारा आईपीओ के लिए दिये गये प्रस्तावों में जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल व्यापार विस्तार योजना, कार्यशील पूँजी की जरूरतों और अन्य सामान्य व्यापारी उद्देश्यों में किया जाना बताया था।
अप्रैल-जून तिमाही में वार्षिक आधार पर एसएमई आईपीओ का औसत इश्यू आकार भी 13 करोड़ रुपये से बढ़ कर 17 करोड़ रुपये रहा। देश के राज्यों के लिहाज से देखें तो सर्वाधिक 17 कंपनियाँ गुजरात, 11 कंपनियाँ महाराष्ट्र, 5 कंपनियाँ दिल्ली और 03 कंपनियाँ मध्य प्रदेश सूचीबद्ध हुईं। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख