शेयर मंथन में खोजें

फ्लेमिंगो ट्रेवल (Flemingo Travel) को मिली आईपीओ (IPO) के लिए मंजूरी

फ्लेमिंगो ट्रेवल (Flemingo Travel) को बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने आईपीओ (IPO) के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी ने आईपीओ के लिए फरवरी में आवेदन किया था, जबकि सेबी से इसे 22 जून को टिप्पणी मिलीं। बता दें कि आईपीओ, एफपीओ जैसे सार्वजनिक इश्यू के लिए किसी भी कंपनी को सेबी से टिप्पणी मिलना जरूरी है।
गौरतलब है कि फ्लेमिंगो ट्रेवल ने आईपीओ के जरिये 2,600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। फ्लेमिंगो ट्रेवल के आईपीओ का प्रबंधन आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, यस सिक्योरिटीज, ऐक्सिस कैपिटल, क्रेडिट स्यूस सिक्योरिटीज और एचएसबीसी सिक्योरिटीज ऐंड कैपिटल मार्केट्स करेंगी। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!