शेयर मंथन में खोजें

फाइन ऑर्गेनिक (Fine Organic) का शेयर 4% बढ़त के साथ हुआ सूचीबद्ध

फाइन ऑर्गेनिक (Fine Organic) का शेयर बीएसई (BSE) पर आईपीओ इश्यू में प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर की तुलना में 4% की बढ़ोतरी के साथ सूचीबद्ध हुआ है।

फाइन ऑर्गेनिक ने 783 रुपये के मुकाबले 815 रुपये पर शुरुआत की और 823.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12 बजे यह 24.85 रुपये या 3.17% की मजबूती के साथ 807.85 रुपये पर है।
बता दें कि कंपनी को आईपीओ इश्यू के लिए 8.87 गुना आवेदन प्राप्त हुए। कंपनी के इश्यू में 4.68 लाख शेयरों के मुकाबले 53.65 लाख शेयरों के लिए आवेदन भेजे गये। इनमें योग्य संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) श्रेणी में 12.85 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 21 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.15 गुना आवेदन भेजे गये। फाइन ऑर्गेनिक्स ने 780-783 रुपये का प्राइस बैंड रखा था।
कंपनी के आईपीओ इश्यू का प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल और इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज ने किया। फाइन ऑर्गेनिक ने एंकर निवेशकों से 180 करोड़ रुपये जुटाये थे। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख