शेयर मंथन में खोजें

18 जुलाई को खुलेगा टीसीएनएस क्लोथिंग (TCNS Clothing) का आईपीओ (IPO)

महिला परिधान निर्माता टीसीएनएस क्लोथिंग (TCNS Clothing) का आईपीओ (IPO) 18 जुलाई को खुलने जा रहा है।

1,125 करोड़ रुपये के इश्यू में 714-716 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। टीसीएनएस क्लोथिंग का आईपीओ 20 जुलाई को बंद होगा, जो कि एक पूर्ण रूप से ऑफर फोर सेल इश्यू है। आईपीओ में 20 शेयरों की लॉट और फिर इसी के गुजण में आवेदन किया जा सकता है। बता दें कि टीसीएनएस क्लोथिंग के आईपीओ इश्यू का प्रबंधन कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital) और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया (Citigroup Global Markets India) संभालेंगी।
टीसीएनएस क्लोथिंग के देश भर में 465 रेंटेड (किराये पर) ब्रांड केंद्र, 1,469 लार्ज फॉर्मेट स्टोर और 1,522 बहु-ब्रांड केंद्र हैं। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष