शेयर मंथन में खोजें

पेन्ना सीमेंट (Penna Cement) को मिली आईपीओ (IPO) लाने के लिए मंजूरी

दक्षिण भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक पेन्ना सीमेंट (Penna Cement) को आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

हैदराबाद में स्थित पेन्ना सीमेंट के 1,550 करोड़ रुपये के आईपीओ इश्यू में 1,300 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयरों के साथ ही प्रमोटर पीआर सीमेंट होल्डिंग्स (PR Cement Holdings) 250 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर-फोर-सेल के जरिये बेचेगी। आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल कंपनी कुछ ऋण चुकाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज (Edelweiss Financial Services), आईआईएफएल होल्डिंग्स (IIFL Holdings), जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) और यस सिक्योरिटीज (Yes Securities), पेन्ना सीमेंट के आईपीओ का प्रबंधन करेंगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में कंपनी के चार एकीकृत विनिर्माण संयंत्र और दो पिसाई इकाइयाँ हैं। पेन्ना सीमेंट की वार्षिक क्षमता 1 करोड़ टन है।
बता दें कि कंपनी ने नवंबर 2018 में आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास आवेदन किया था। (शेयर मंथन, 08 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख