शेयर मंथन में खोजें

श्याम स्टील इंडस्ट्रीज (Shyam Steel Industries) ने किया आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन

खबरों के अनुसार श्याम स्टील इंडस्ट्रीज (Shyam Steel Industries) ने आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन किया है।

कंपनी की योजना आईपीओ से 500 करोड़ रुपये जुटाने की है। इश्यू में 200 करोड़ रुपये के शेयरों के साथ 66.70 लाख शेयर ऑफर-फॉर-सेल के जरिये बेचे जायेंगे, जिसमें 11.60 लाख शेयर प्रमोटरों और 55.09 लाख शेयर शेयरधारकों द्वारा बेचे जायेंगे।
कोलकाता में स्थित इस्पात उत्पादक कंपनी श्याम स्टील इंडस्ट्रीज आईपीओ के जरिये जुटायी जानी वाली पूँजी का इस्तेमाल अपना और अपनी सहायक कंपनी श्याम स्टील मैनुफैक्चरिंग (Shyam Steel Manufacturing) का ऋण चुकाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों में करेगी।
ऐक्सिस कैपिटल, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, इडेलवाइज फाइनेंशियल और आईआईएफएल होल्डिंग्स श्याम स्टील के आईपीओ का प्रबंधन करेंगी, जबकि लिंक इन्टाइम रजिस्ट्रार होगी। इश्यू के बाद स्टर्लिंग ऐंड विल्सन का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन