शेयर मंथन में खोजें

इमामी सीमेंट (Emami Cement) के आईपीओ (IPO) को सेबी ने दिखायी हरी झंडी

पूर्वी भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनी इमामी सीमेंट (Emami Cement) को अपने आईपीओ (IPO) इश्यू के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी आईपीओ के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटायेगी, जिसमें 500 करोड़ रुपये के नये शेयरों के अलावा बाकी के शेयर मौजूदा प्रमोटरों द्वारा बेचे जायेंगे। खबर है कि कंपनी अगले 6 महीनों में आईपीओ ला सकती है।
इमामी सीमेंट ने पिछले साल अक्टूबर में आईपीओ के लिए आवेदन किया था।
56 लाख टन की क्षमता वाली इमामी सीमेंट मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में मौजूद अपने तीन संयंत्रो का संचालन करती है। साथ ही यह ओडिशा में एक नया संयंत्र भी स्थापित कर रही है।
आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल इमामी सीमेंट ऋण चुकाने और अन्य सामान्य कारोबारी उद्देश्यों को पूरा करने में करेगी। इश्यू का प्रबंधन आईआईएफएल होल्डिंग्स (IIFL Holdings), ऐक्सिस कैपिटल (Axis Capital), सीएलएसए इंडिया (CLSA India), इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) और नोमुरा फाइनेंशियल (Nomura Financial) करेगी। आईपीओ के बाद इमामी सीमेंट का शेयर बाजार सूचकांकों बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख