शेयर मंथन में खोजें

आईआरसीटीसी (IRCTC) का शेयर 101% प्रीमियम के साथ हुआ सूचीबद्ध

राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली भारतीय रेल (Indian Rail) की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्प (Indian Railway Catering and Tourism Corp) या आईआरसीटीसी (IRCTC) का शेयर बीएसई (BSE) पर 101% प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ है।

कंपनी के शेयर ने आईपीओ (IPO) इश्यू के 320 रुपये के भाव की तुलना में बीएसएई पर 324 रुपये या 101% की बढ़ोतरी के साथ 644 रुपये पर शुरुआत की। करीब सवा 10 बजे यह आईपीओ भाव के मुकाबले 365.35 रुपये या 114.17% की जबरदस्त मजबूती के साथ 685.35 रुपये पर है।
गौरतलब है कि आईपीओ में निवेशकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के कारण जानकारों का अनुमान था कि कंपनी का शेयर अच्छे प्रीमियम के साथ शुरुआत करेगा। आईआरसीटीसी के आईपीओ इश्यू को 111 गुना से अधिक आवेदन मिले थे। आईआरसीटीसी का आईपीओ 30 सितंबर को खुल कर 03 अक्टूबर को बंद हुआ। आईआरसीटीसी के 645 करोड़ रुपये के आईपीओ इश्यू में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 315-320 रुपये का रखा गया था। शेयरों के लिए अंतिम भाव 320 रुपये तय किया गया था, जबकि खुदरा निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों के लिए 10 रुपये प्रति शेयर की छूट थी। इस लिहाज से उनके लिए प्रति शेयर का भाव 310 रुपये था।
बता दें कि इश्यू में रखे गये 2.016 करोड़ शेयरों के मुकाबले निवेशकों की ओर से 2225.29 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन भेजे गये। इनमें योग्य संस्थागत निवेशकों के आरक्षित हिस्से को 108.79 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 354.51 गुना, खुदरा निवेशकों के हिस्से को 14.36 गुना और कर्मचारियों के हिस्से को 5.74 गुना आवेदन भेजे गये।
अप्रैल 2017 में केंद्र सरकार ने पाँच रेलवे कंपनियों की लिस्टिंग को मंजूरी दी थी, जिनमें इरकॉन इंटरनेशनल, राइट्स, रेल विकास निगम, आईआरएफसी और आईआरसीटीसी शामिल हैं। इनमें से इरकॉन इंटरनेशनल और राइट्स वित्त वर्ष 2018-19 में बाजार में पहले ही शुरुआत कर चुकी हैं।
डीबीआई कैपिटल मार्केट, एसबीआई कैपिटल मार्केट और यस सिक्योरिटीज पर आईपीओ के प्रबंधन की जिम्मेदारी रही। आईपीओ से आईआरसीटीसी में सरकार की करीब 12.5% हिस्सेदारी घटी है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख