शेयर मंथन में खोजें

30 दिसंबर को होगी प्रिंस पाइप्स ऐंड फिटिंग्स (Prince Pipes and Fittings) के शेयरों की लिस्टिंग

प्रिंस पाइप्स ऐंड फिटिंग्स (Prince Pipes and Fittings) के शेयर 30 दिसंबर को एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर सूचीबद्ध होंगे।

इसके लिए इश्यू प्राइस (Issue price) 178 रुपये तय किया गया है। प्रिंस पाइप्स ऐंड फिटिंग्स के आईपीओ (IPO) में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए प्राइस बैंड 177-178 रुपये रखा गया था।
कंपनी के आईपीओ के लिए निवेशकों में खास उत्साह देखने को नहीं मिला था और आईपीओ इश्यू के आखिरी दिन 20 दिसंबर तक इसके लिए केवल 2.21 गुना आवेदन मिले थे। इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों (Retail individual investors- RIIs) के लिए आरक्षित श्रेणी में 1.89 गुना, गैर संस्थागत निवेशकों (NIIs) की ओर से 1.21 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) की श्रेणी की ओर से 3.54 गुना आवेदन आये थे।
प्रिंस पाइप्स ऐंड फिटिंग्स भारत का तीसरा सबसे बड़ा पीवीसी पाइप उत्पादक है और राजस्थान, तमिल नाडु, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और दादरा एवं नागर हवेली में इसके उत्पादन संयंत्र हैं। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष