शेयर मंथन में खोजें

23 जुलाई को सूचीबद्ध होंगे रोसारी बायोटेक (Rossari Biotech) के शेयर

आईपीओ में निवेशकों की ओर से जोरदार माँग के बाद रोसारी बायोटेक (Rossari Biotech) के शेयर 23 जुलाई यानि गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होंगे।

मौजूदा कारोबारी साल के पहले आईपीओ रोसारी बायोटेक के लिए निवेशकों में जोरदार माँग देखी गयी। इस कंपनी के आईपीओ इश्यू को कुल 79.37 गुना आवेदन प्राप्त हुए। श्रेणीवार नजर डालें, तो खुदरा निवेशकों (Retail Individual Investors) के लिए आरक्षित श्रेणी में 7.23 गुना, जबकि गैर संस्थागत निवेशकों (Non-Institutional Investors) की ओर से 239.83 गुना आवेदन प्राप्त हुए। पात्र संस्थागत खरीदारों (Qualified Institutional Buyers) की ओर से इसके लिए 85.26 गुना आवेदन प्राप्त हुए।
साल 2009 में स्थापित इस स्पेशिलिटी केमिकल्स कंपनी ने कारोबारी साल 2019-20 में 65.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया। इसका कामकाज भारत के अलावा 17 अन्य देशों में भी फैला हुआ है। इस आईपीओ के बाद रोसारी बायोटेक में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी पहले के 95.06% से घट कर 73% रह गयी है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख