शेयर मंथन में खोजें

रोसारी बायोटेक (Rossari Biotech) के शेयर की शानदार लिस्टिंग

स्पेशिलिटी केमिकल्स कंपनी रोसारी बायोटेक (Rossari Biotech) के शेयर ने आज सूचीबद्धता (listing) के दिन शेयर बाजार में काफी अच्छी बढ़त दर्ज की।

आज बीएसई (BSE) में कंपनी के शेयर की लिस्टिंग का भाव 670 रुपये रहा। इस तरह कंपनी के शेयरों की शुरुआत 425 रुपये के इश्यू भाव की तुलना में लगभग 58% प्रीमियम के साथ हुई। शानदार लिस्टिंग के बाद रोसारी बायोटेक के शेयर की मजबूती और बढ़ती गयी। बीएसई में आज यह ऊपर की ओर 804 रुपये तक गया और आज के कारोबार के अंत में 742.35 रुपये पर बंद हुआ, जो इश्यू भाव से 74.67% और लिस्टिंग के भाव से 10.80% की तेजी दिखाता है।
इस आईपीओ के बाद रोसारी बायोटेक में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी पहले के 95.06% से घट कर 73% रह गयी है। मौजूदा कारोबारी साल के पहले आईपीओ रोसारी बायोटेक के लिए निवेशकों में जोरदार माँग देखी गयी थी। इस कंपनी के आईपीओ इश्यू को कुल 79.37 गुना आवेदन प्राप्त हुए। साल 2009 में स्थापित इस कंपनी ने कारोबारी साल 2019-20 में 65.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया। इसका कामकाज भारत के अलावा 17 अन्य देशों में भी फैला हुआ है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख