शेयर मंथन में खोजें

गिरावट आने पर अच्छा लगेगा बाजार

hemen kapadiaहेमेन कपाड़िया
सीईओ, चार्टपंडित
मुझे लगता है कि कुछ गिरावट आने पर बाजार अच्छा हो जायेगा।

अगले छह महीनों में भारत की विकास दर ही बाजार के लिए सबसे अहम कारक है। इस समय बाजार के लिए राजनीति सबसे चिंताजनक पहलू है, जबकि कोई खास सकारात्मक पहलू दिख नहीं रहा है। नोटबंदी के चलते अर्थव्यवस्था पर बुरा असर होने वाला है। तीसरी तिमाही के नतीजों में 0-5% के बीच की धीमी वृद्धि दिख सकती है। आईटी क्षेत्र बाजार से तेज चल सकता है, जबकि रियल एस्टेट का प्रदर्शन बाजार से कमजोर रहेगा। रिलायंस, इन्फोसिस, एनआईआईटी टेक, एनटीपीसी और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन मुझे साल 2017 के लिए सबसे ज्यादा पसंद हैं। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख