शेयर मंथन में खोजें

एसीसी, हिंडाल्को और हिंदुस्तान जिंक खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार 03 अप्रैल के एकदिनी कारोबार में एसीसी (ACC), हिंडाल्को (Hindalco) और हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने एसीसी(1,446.05) के लिए कहा है कि अगर यह 1,435-1,432 रुपये के दायरे के ऊपर टिका रहे तो इसे खरीदें। उन्होंने इसके लक्ष्य 1,455, 1,467, और 1,474 रुपये रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,428 रुपये पर रखें।
हिंडाल्को (195.05) के लिए सिमी का कहना है कि 193/92 रुपये के ऊपर टिके रहने पर इसे खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 191 रुपये रखें, जबकि लक्ष्य 199 और 202 रुपये का रखें।

हिंदुस्तान जिंक (288.80) के लिए सिमी का कहना है कि 286/85 रुपये के ऊपर टिके रहने पर इसे खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 284 रुपये रखें, जबकि लक्ष्य 292 और 295 रुपये का रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख