शेयर मंथन में खोजें

एसआरएफ और जुबिलेंट लाइफ साइंसेज खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने 27 अप्रैल के एकदिनी कारोबार में एसआरएफ (SRF) और जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने एसआरएफ को हल्की गिरावट आने पर 2300/2290 रुपये के दायरे में खरीदने के लिए कहा है। उनकी सलाह है कि इस एकदिनी सौदे में 2330, 2355 और 2370 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 2270 रुपये पर रखें।
जुबिलेंट लाइफ साइंसेज को भी मौजूदा भाव से कुछ नीचे फिसलने पर 870-865 रुपये के स्तरों पर खरीदें और 885, 892 और 898 रुपये के लक्ष्य रखें। सिमी के मुताबिक इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 855 रुपये पर रखें।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख