शेयर मंथन में खोजें

एसीसी, एशियन पेंट्स और डीएलएफ खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार, 17 सितंबर के एकदिनी कारोबार में एसीसी (ACC), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और डीएलएफ (DLF) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि एसीसी को 1602-1595 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 1,615, 1,627-1,631 और 1,640-1,645 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 1,590 रुपये रखें।
एशियन पेंट्स के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 1330/1325 रुपये के करीब खरीदें और 1320/1315 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 1340-44, 1355 और 1364-1370 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

डीएलएफ के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 209/208 रुपये के करीब खरीदें और 211, 212/213 और 215 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 206/204 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी