शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट्स, कैपिटल फर्स्ट और डीएलएफ बेचें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार, 08 अक्टूबर के एकदिनी कारोबार में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements), कैपिटल फर्स्ट (Capital First) और डीएलएफ (DLF) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि अंबुजा सीमेंट्स को 208-210 रुपये के करीब बेचें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 202 और 198 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 215 रुपये रखें।
कैपिटल फर्स्ट के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 476-478 रुपये के करीब बेचें और 482-485 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 470, 466 और 460 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

डीएलएफ के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 149-152 रुपये के करीब बेचें और 155/157 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 143, 139 और 135 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख