शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स खरीदें, निफ्टी, ओएनजीसी बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में शुक्रवार (20 अगस्त) के एकदिनी कारोबार के लिए एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर खरीदने और निफ्टी (Nifty), ओएनजीसी (ONGC) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने एशियन पेंट्स को 2,998-3,004 के दायरे में खरीद कर 3,023.60-3,048 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 2,974.70 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।
इस रिपोर्ट में सलाह है कि निफ्टी को 16,460-16,485 के दायरे में बेचें और 16,423-16,373 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 16,525 रुपये का है। इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में ओएनजीसी के लिए सलाह दी है कि इसे 113-113.50 के दायरे में बेचें और 111.80-110.50 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 114.60 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 अगस्त 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख