शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया बेचें, ग्रासिम और टाटा मोटर्स खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (4 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस जारी की है। इसमें ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के शेयर बेचने की सलाह दी गयी है। इसके अलावा ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर खरीदने की सलाह दी गयी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर का 3900 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4000-4030 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इन शेयरों के लिए 4080 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3769 रुपये था।
इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने जिन दो शेयरों के खरीदारी करने का सुझाव दिया है उनमें से एक ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर को 1620-1636 रुपये के दायरे में खरीदना सही रहेगा। इनके लिए 1674 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 1608 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1636 रुपये रहा था।
ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा मोटर्स के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 394-398 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 412 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 390 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 398 रुपये दर्ज किया गया था।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 4 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी