शेयर मंथन में खोजें

एलटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज और टाटा केमिकल्स खरीदें, मारिको बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (14 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एलटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LT Technology Services) और टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर खरीदने, जबकि मारिको (MARICO) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने एलटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के शेयर 3860-3880 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिये 3990 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3840 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3905 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने मारिको के शेयर बेचने की सिफारिश की है। इन्हें 532-536 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिये 518 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 541 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 528 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा केमिकल्स के शेयर 1025-1032 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिये 1055 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1010 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1034 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख