शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, टीसीएस, केनरा बैंक और यूनियन बैंक खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (14 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services), केनरा बैंक (Canara Bank) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकिंग कंपनी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शयर मंगलवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदने की सिफारिश की है।  

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 18740-18772 रुपये के दायरे में खरीदने का परामर्श दिया है। इसके लिए 18807/18859 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 18698.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने टीसीएस के शेयर 3346-3350 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिए 3388.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3319.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए।

इसके अलावा आज केनरा बैंक के शेयर में भी खरीदारी का सुझाव दिया गया है। इस शेयर को 327.50-328.50 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 332.5 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 324.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर मंगलवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदने का परामर्श दिया गया है। इन्हें 87-90 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 97.50 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 84.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!