शेयर मंथन में खोजें

बजाज फाइनेंस, यूपीएल और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (20 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), यूपीएल (UPL) और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने बजाज फाइनेंस के स्टॉक को 6,427-6,450 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इनके लिए 6,280 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 6,510 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 6,417 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने यूपीएल के स्टॉक बेचने की सलाह दी है। इन्हें 772-778 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिए 746 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 787 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 770 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयर बेचने की सिफारिश की है। इन्हें 506-509 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 487 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 517 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 504 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख